Skip to main content

बालर बस्टर ने कई फर्जी आंत्रप्रेन्योर का भंडाफोड़ किया Instagram पर

बालर बस्टर ने कई फर्जी आंत्रप्रेन्योर का भंडाफोड़ किया Instagram पर

आज हम आपको बताएँगे कि किस प्रकार से बालर बस्टर ने कई फर्जी आंत्रप्रेन्योर का भंडाफोड़ किया इंस्टाग्राम पर कैसे उसने उन फेक ids को पकड़ा। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर फरवरी में एक अकाउंट (बालर बस्टर) सामने आया है। इसने साइट पर लंबे-चौड़े दावे करने वाले आंत्रप्रेन्योर की पोल खोलना शुरू किया है। यह मीम्स और फॉलोअर्स से मिली सूचनाओं के माध्यम से धोखाधड़ी को सामने लाता है। बालर बस्टर फर्जी आंत्रप्रेन्योर को Flex कहता है। वह बताता है, ये लोग सलाह देने, अपने संस्थान की सदस्यता या ऑनलाइन कक्षाओं का प्रचार करने के लिए अपनी जीवनशैली का अतिरंजित ब्योरा देते हैं।

बालर बस्टर ने कई फर्जी आंत्रप्रेन्योर का भंडाफोड़ किया Instagram पर

बस्टर ने अभी हाल में एक आंत्रप्रेन्योर को निशाना बनाया है। वह स्वयं को किशोर बताता है। उसने 55 करोड़ रुपए में एक पेंटहाउस खरीदने का दावा किया था। बस्टर ने ऐसे फोटो खोज निकाले जिनमें उस घर को एयरबीएनबी की किराए की संपत्ति बताया गया है। एक युवा ने लोगों को आंत्रप्रेन्योरशिप के कोर्स बेचे थे। इसके बाद उसने शिकायत करने वालों को ब्लॉक कर दिया। कई लोगों का कहना था, उन्हें पैसा वापस चाहिए। बस्टर ने नकली घड़ियां पहनने और किराए के विमानों में घूमने वाले लोगों का भी पर्दाफाश किया है। बस्टर के एडमिनिस्ट्रेटर का कहना है, किराए के प्राइवेट विमान, नकली घड़ियां और अन्य चीजें दिखाकर वे सोशल मीडिया पर ऐसी जीवनशैली पेश करते हैं जो सच नहीं है।
इंस्टाग्राम उन लोगों के लिए अच्छा है जो भारी-भरकम दावे करते हैं। उनकी ऑनलाइन फॉलोइंग बहुत बड़ी लगती है। वे बड़ी संख्या में फॉलोअर खरीदते हैं। बालर बस्टर अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति का कहना है, उसने सैकड़ों लोगों से सुना है कि उन्हें धोखा दिया गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने एडमिन को अज्ञात रखने का निर्णय लिया है क्योंकि उन लोगों को निशाना बनाए जाने की आशंका है।

Comments

Popular posts from this blog

इंडिया में Airpods की शुरुआती कीमत 25000 रुपया

इंडिया में Airpods की शुरुआती कीमत 25000 रुपया आज हम आपको iphone के airpods के बारे में बताने वाले है। यदि आप iphone इस्तेमाल करते है या फिर एप्पल के बहुत बड़े दीवाने है तो आज आप बिल्कुयल सही जगह पे आये है क्युकी आज हम आपको airpods के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है की यह इंडिया में कितने का मिलता है और इसका बेटरी पैकउप कितना है साउंड क्वॉलिटी कैसी है आदि सब कुछ बताने वाले है। इंडिया में Airpods की शुरुआती कीमत 25000 रुपया एपल ने अपने मोस्ट अवेटेड नॉइस कैंसिलेशन एयरपॉड्स प्रो की बिक्री बुधवार से भारत में शुरू कर दी थी । कंपनी ने पिछले महीने ही इन्हें एयरपॉड के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया हुआ था। यूएस में इसकी बिक्री 30 अक्टूबर से ही शुरू हो चुकी थी । नए एयरपॉड्स प्रो नए डिजाइन से लैस है साथ ही एक्टिव नॉइस कैसिलेशन फीचर को सपोर्ट करता है। इसमें डेडिकेटेड ट्रांसपेरेंसी मोड फीचर भी मिलता है साथ ही यह वायरलेस चार्जिंग केस को भी सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि एक्टिल नॉइस कैंसिलेशन इनेबल्ड होने पर यह फुल चार्ज होने पर साढ़े चार घंटे तक चल जाता है। 1.एयरपॉ...

Facebook और Whatsapp में कैसे करे dark mode

Facebook और Whatsapp में कैसे करे dark mode आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे facebook और whatsapp दोनों अप्प्स में कैसे डार्क mode को on कर सकते हो। जब हम लोग रात को अपना फ़ोन इस्तेमाल करते है तो उसकी लाइट से हमारी आँखो में दर्द होने लगता है। हम अच्छी तरह से अपना फ़ोन इस्तेमाल नहीं कर पाते है। तो आज हम आपको बताने वाले है कि कैसे आप डार्क mode का प्रयोग करके। रात के अंधरे में भी chats या फिर फेसबुक चला सकते है। डार्क मोड on होने के बाद हमरी आँखो को उतनी तकलीफ नहीं होती जिससे हम आसानी से अप्प्स का प्रयोग कर सकते है। Facebook और Whatsapp में कैसे करे dark mode WhatsApp ऐप के लिए हाल ही में डार्क मोड बनाया गया है। यही नहीं, इस साल डार्क मोड यूजर्स के लिए कूल फीचर बनकर उभरा है। WhatsApp के अलावा Facebook , Twitter जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में भी डार्क मोड फीचर को लांच किया जाएगा । यही नहीं, एंड्रॉइड 10 के साथ सिस्टम वाइड डार्क मोड फीचर दिया गया है। अगर,आप WhatsApp Web का प्रयोग कर रहे हैं और ब्राउजर के जरिए ही इसे इस्तेमाल कर रहे हैं,तो आज में आपको एक ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहा हूँ ,...

5Dec. को लॉन्च होगा Nokia का नया फ़ोन

5Dec. को लॉन्च होगा Nokia का नया फ़ोन आज हम आपको नोकिआ के नए के बताने जा रहे है। यदि आपको नोकिआ के नए फ़ोन का इंतज़ार है और आप उसके बारे में जानने के लिए बेताब है तो आप बिलकुल सही पे आये हो। हम आपको उस नए फ़ोन की एक एक चीज़ बारीकी बताने वाले है। Nokia 8.2, Nokia 5.2, Nokia 2.3: नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी अगले महीने 5 दिसंबर को अपने नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने वाली है। हालांकि, अभी एचएमडी ग्लोबल ने इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि आखिर वो कौन सा प्रोडक्ट है, Nokia 8.1 के ग्लोबल लॉन्च डेट को देखा जाए तो एचएमडी ग्लोबल का आगामी नोकिया फोन Nokia 8.2 हो सकता है। 5Dec. को लॉन्च होगा Nokia का नया फ़ोन हाल ही में इस बात का संकेत मिला था कि यह आगामी नोकिया फोन Nokia 2.3 हो सकता है। ऐसा भी कहा जा रहै है कि कंपनी अगले महीने Nokia 5.2 को लॉन्च कर सकती है।ट्विटर पर नोकिया मोबाइल अकाउंट से 15 सेकेंड की एक वीडियो को अपलोड किया गया है जिसमें बताया गया है कि कंपनी अगले महीने 5 दिसंबर को नए प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस साल इसी दिन कंपनी Nokia 8.1 के अपग्रेड वर्जन क...